अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज में महिलाओं को मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

0

जयपुर, 4 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय किया है। गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रस्ताव के अनुसार वातानुकूलित एवं वॉल्वो के अतिरिक्त निगम की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक इस दिन यात्रा करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *