भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR मिले हेमंत सोरेन से

0

रांची 04 मार्च। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री देश में एक मोर्चा बनाने के लिए राजनीतिक प्लेटफार्म बनाने का प्रयास कर रहे हैं।भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों के साथ एक पॉलीटिकल एलायंस बनाने की इस कड़ी में के चंद्रशेखर राव पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार से भी मिल चुके हैं।
‌ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की है। राजनीतिक रूप से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के राजनीतिक गठजोड़ बनाने का सभी को अधिकार है लेकिन उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रयासों का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है, क्योंकि जनता इन्हें जानती भी है और पहचानती भी है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में ही झारखंड से ताल्लुक रखने वाले गलवान घाटी के दो शहीद के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 10-10 लाख रुपए की राशि अपनी सरकार की ओर से दी।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *