भागलपुर में विस्फोट से 12 लोगों की मौत, घटना की जांच का आदेश

0

भागलपुर 04 मार्च। बिहार राज्य के भागलपुर में घर के अंदर जबरदस्त विस्फोट होने से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं।शहर के काजवलीचक में यह घटना देर रात हुई।विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज लगभग से 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
बताया जा रहा है कि एक घर में पटाखा का निर्माण होता था और वहां विस्फोटक सामग्रियां रखी हुई थीं। विस्फोट के कारण अगल-बगल के कई मंजिले मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए और लोग उसमें दबकर मर गए। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।
लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *