आरबीआई की पहल पर पंद्रह बैंकों के 50 पदाधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए

0

गया, 03 मार्च (हि.स.) । केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के वित्त पोषण को लेकर काफी गंभीर है। मोदी सरकार की गंभीरता को देखते हुए रिजर्व बैंक आफ इंडिया की पटना इकाई के द्वारा बोधगया में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक संजीव दयाल ने गुरुवार को दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक शिव अनंत शंकर, पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, दक्षिण बिहार मध्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सहित काफी संख्या में विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक संजीव दयाल ने वर्तमान परिस्थितियों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों एवं (Namcabs) नामकैबस-2.0 की उपयोगिता पर ध्यान आकर्षित करते हुए बैंक पदाधिकारियों को एनएस एमई विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अधिकतम प्रयासरत होने पर जोर दिया।आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक संजीव दयाल ने आगे कहा कि आरबीआई की पहल पर अब तक 24 कार्यशाला आयोजित की गई है। जहां 850 बैंक पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, मोतीहारी, पूर्णिया, राजगीर, बोधगया, भागलपुर, बेगुसराय आदि स्थानों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *