उल्फा (स्व) कैडर ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

0

चराईदेव (असम), 3 मार्च (हि.स.)। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) (स्वाधीन) के एक कैडर ने हथियारों के साथ आत्मसर्पण किया है। पुलिस विभाग राज्य के आत्मसर्पण नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
समर्पण का मामला चराईदेव जिले का है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि यह चराईदेव पुलिस, 12वीं असम रायफल और 149वीं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है।
पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने उग्रवादी के परिजन से भी बात की। इसके चलते चराईदेव जिला के पुब नलबारिया गांव निवासी उल्फा (स्व) कैडर निलोत्पल तामुली उर्फ जागरण असम ने बुधवार रात सुरक्षा बलों के सामने अपने हथियार के साथ आत्मसर्पण कर दिया।
उल्फा (स्व) कैडर तामुली ने 7.62 एमएम की एमक्यू 81 रायफल, तीन मैगजीन, 7.62 एमएम की 148 राउंड जिंदा कारतूस 25 किलो 700 ग्राम आरडीएक्स, एक बैटरी, एक पाउच समेत अन्य सामान पुलिस के सामने जमा कराया। चराईदेव पुलिस ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसका औपचारिक रूप से खुलासा किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *