अपडेट…यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के 72 विद्यार्थी आए वापस

0

देहरादून, 03 मार्च (हि.स.)। यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के कुल 72 विद्यार्थी सकुशल वापस आ चुके हैं। प्रदेश के 282 लोग यूक्रेन और उसके आसपास के देशों में फंसे हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों और उत्तराखंड में निवासरत उनके परिवारजनों के साथ समन्वय के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से हर अपडेट के साथ कार्य जारी है।
यूक्रेन में फंसे छात्रों के सकुशल वापसी के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन से गुरुवार सुबह तक विभिन्न विमानों से अब तक उत्तराखंड के 72 छात्र अपने देश दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। छात्रों और वहां फंसे नागरिकों,परिजनों के लिए तीन व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े हैं। मध्यरात्रि को 13 छात्र यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट आए। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1942 अपराह्नन 1 बजे के करीब 6 पैसेंजर यूक्रेन आए। मुंबई एयरपोर्ट से 04 आए हैं।
इंडिगो 6 ई-8387 फ्लाइट से गुरुवार सुबह 4.15 बजे 3 छत्र और इंडिगो 6 ई-9452 फ्लाइट से सुबह 5.45 बजे 4 फंसे लोग आए। इनमें प्रियंका-देहरादून,मोहम्मद अहमद गोरी-हरिद्वार, निपुल चौधरी-हरिद्वार, धैर्यवी चौहान -उधम सिंह नगर, शिवांक कुमार-देहरादून, शिवानी नेगी-पौड़ी गढ़वाली, मनदीप कौर-उधम सिंह नगर, मिस्टर चंदन प्रीत चौहान-देहरादून, स्वाति रतूरी-हरिद्वार, अर्श मलिक-उधम सिंह नगर, जयेश रावत-पौड़ी गढ़वाली, मनदीप कौर-उधम सिंह नगर के आए। इसके अलावा यूक्रेन से 6 ई-12 में सुबह 8.30 बजे इदरीस-उधम सिंह नगर, मनीष-टिहरी गढ़वाल, आफताब-हरिद्वार, मंथन-हरिद्वार वापस आए हैं। इन सभी छात्रों का एयरपोर्ट पर वी के सुमन, सचिव जीओयूके,अजय मिश्रा अपर रेजिडेंट कमिश्नर, रंजन मिश्रा, मुख्य प्रबंधन अधिकारी,अमर बिष्ट, दीपक चमोली और मनोज जोशी-तीनों सहायक प्रोटोकॉल अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर अगुवानी कर स्वागत किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के छात्रों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए निरंतर अधिकारियों और केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों के सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *