बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र और उपाध्यक्ष किशोर महाभिषेक में हुए सम्मलित

0

-यूक्रेन में फंसे देश और प्रदेशवासियों की कुशलता की कामना की
जोशीमठ, 02 मार्च (हि.स.)। श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने यहां जोशीमठ में भगवान नरसिंह की पूजा/अर्चना की और महाभिषेक में सम्मिलित हुए। अध्यक्ष अजेंद्र ने भगवान नरसिंह से यूक्रेन में फंसे देश और प्रदेशवासियों की कुशलता व सुरक्षित वतन वापस लौटने की कामना की।
बीकेटीसी के मुख्यालय जोशीमठ पहुंचे अध्यक्ष अजेंद्र”अजय” ने कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालु भगवान नरसिंह, नव दुर्गा, आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर सके, इसके लिए पार्किंग का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने मंदिर अभियंता, स्थानीय देवपूजाई समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
बीकेटीसी के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार जोशीमठ पहुंचे अजेंद्र”अजय” का श्री बद्रीनाथ मंदिर अधिष्ठान के कर्मचारियों व देवपूजाई समिति ने भब्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बीकेटीसी के उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सिंह चौहान, नरसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरुवांण,कमेटी सहायक संजय भट्ट, प्रबंधक राजेन्द्र सेमवाल, दफेदार कृपाल सनवाल आदि थे।
बीकेटीसी मुख्यालय के कार्यालय में देवपूजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी,राजेश भट्ट, विशंभर कवाण, अनिल नंबूरी, प्रेम कोठियाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, महामंत्री नितेश चौहान, आदि ने अध्यक्ष अजेंद्र व उपाध्यक्ष किशोर पंवार का माल्यार्पण व शॉल भेंट किया।
इधर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव सेमवाल ने बीकेटीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष किशोर पंवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *