यूक्रेन में मारे गए विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि

0

फतेहाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। युद्धग्रस्त यूक्रेन में जान गंवाने वाले मेडिकल संकाय के छात्र नवीन की मौत पर राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के सदस्यों ने मानव शृंखला बनाकर टोहाना की लक्कड़ मार्केट में श्रद्धांजलि दी। मंच ने विश्व के तमाम देशों से अपील की है कि युद्ध को बंद कर मानवता को बचाया जाए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के धीरज गाबा, सज्जन सिंह, हरपाल सिंह, कर्मवीर लांबा, राजकुमार गुर्जर, जरनैल सिंह, बलकार सैनी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *