हिसार की निशा कंसल एशियन एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित

0

हिसार, 02 मार्च (हि.स.)। हिसार के ज्योतिपुरा मोहल्ला निवासी निशा कंसल को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के चलते एजुकेशन सेंसेशन्स संस्था द्वारा एशियन एक्सिलेंस अवार्ड-2002 से नवाजा गया है। उन्हें ‘बेस्ट सोशल वर्कस ऑफ द ईयर’ की उपाधि भी प्रदान की गई। उन्हें यह अवार्ड वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक राज्य से केवल एक ही व्यक्ति का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा प्रदेश से हिसार की निशा कंसल को चुना गया।

निशा कंसल ने बुधवार को बताया कि पूरे प्रदेश से 10 हजार लोगों का इंटरव्यू लिया गया था जिसमें उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड उन्हें अनेक सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इनमें डॉ. सुजीवा पोलगमपाला, पेट्रीसिया गोंडे, डॉ. लिलिबेथ, पी. ग्रेगोरियो, डॉ. प्रो. रघुनाथ परक्कलल, अंतर्राष्ट्रीय नोबेल राजदूत नाइजीरिया, डॉ. यूलिसिस यू फिलीपींस, मित्शु चावड़ा प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *