जन औषधि सप्ताह में महिलाएं सम्मानित

0

हिसार, 02 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह के अंतर्गत सिविल सर्जन डा. रतना भारती ने बुधवार को महिलाओं को सम्मानित किया। मातृ शक्ति सम्मान/स्वाभिमान के तहत सीएमओ ने महिलाओं को यह सम्मान दिया।
सिविल सर्जन डा. रतना भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जनता को सस्ती और अच्छी सेवा दी जा रही है। एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री जन औषधि सप्ताह के तहत कार्यक्रमों में हर तबके को सम्मानित किया जाएगा।
जन औषधि केन्द्र के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि महिलाओं का सम्मान करते हुए जन औषधि केन्द्र की ओर से एक किट दी गई है। इसमें महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *