यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के अभिभावक धैर्य रखेंः भूपेंद्र

0

हिसार, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के अभिभावक धैर्य रखें। बच्चों को सकुशल वापस लाने के लिए केंद्र सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी प्रयास कर रहे हैं।हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े को इस अभियान का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।
कैप्टन भूपेन्द्र ने कहा कि हरियाणा भाजपा ने दो हेल्पलाइन नंबर 8527615086 व 8527589654 जारी किए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि सरकार व संगठन के निर्देशों पर प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी लगातार इन विद्यार्थियों के परिजनों से संपर्क साधे हुए हैं। हिसार जिला के लिए महामंत्री प्रवीण पोपली (9215044464) को समन्यवक बनाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *