मॉब लिंचिंग की घटना के खिलाफ भाजपा का विधानसभा में प्रदर्शन
रांची 2 मार्च। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है।सत्र के तीसरे दिन भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों का आरोप है कि सरकार हत्या पर राजनीति कर रही है। सिमडेगा में संजू प्रधान और हजारीबाग के बरही में रूपेश पांडे की हत्या को वह मॉब लिंचिंग नहीं मान रही है।यह गलत है।
सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार हत्या के मामले में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए हुए है, वहीं विधायक अनंत ओझा ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए सरकार इस तरह का आचरण कर रही है। विधानसभा में सदन के अंदर यह विषय जोरदार तरीके से उठाया जाता रहेगा।
सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।