राज्यपाल ने कांगड़ा जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया

0

कांगड़ा, 27 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कांगड़ा जिले के जोनल अस्पताल धर्मशाला में एकीकृत पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों को दवा पिलाई। इस अभियान के तहत कांगड़ा जिले के 1.21 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा कर्मचारी प्रशंसनीय सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का टीकाकरण ऐहतियाती बूस्टर डोज की तरह है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *