कांग्रेस कोटे के मंत्री लगाएंगे जनता दरबार

0

रांची 26 फरवरी। झारखंड कांग्रेस के निर्देश पर सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्री जनता दरबार लगाएंगे। पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि जनता से जुड़े रहने के उद्देश्य से यह जनता दरबार लाभप्रद होगा। इससे जनता का पार्टी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

शनिवार को वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर और आम जनता के बीच उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह तय हुआ है कि सामान्य रूप से शनिवार को कोई न कोई मंत्री जनता की समस्याओं को सुनेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार आलाकमान के निर्देश पर यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। हाल ही में गिरिडीह में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित हुआ था जिसमें यह भाव उभर कर आया कि कहीं न कहीं कांग्रेसका वोट बैंक खिसक रहा है इसे बचाने की जरूरत है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *