आजसू पार्टी को सशक्त करने के लिए चलेगा सदस्यता अभियान : सुरेंद्र महतो

0

रामगढ़, 25 फरवरी (हि.स.)। जिले में आजसू पार्टी लगातार जन संग्रह -धन संग्रह कार्यक्रम चला रही है। यह कार्यक्रम पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए आयोजित हुआ है। यह बातें शुक्रवार को मांडू प्रखंड के कुज्जू पूर्वी पंचायत में आयोजित बैठक के दौरान सदस्यता प्रभारी सुरेंद्र महतो ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जन संग्रह -धन संग्रह नाम इसलिए दिया है क्योंकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पार्टी में मानसिक और आर्थिक तौर पर हो सके।

उन्होंने कहा कि मांडू प्रखंड में केंद्रीय, जिला, प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों की भागीदारी करानी है, ताकि हर सदस्य कोई लगे कि यह पार्टी उनकी अपनी है। इसके अलावा आगामी सात मार्च को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए रणनीति तय की जाएगी। संगठन के जनाधार बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान भी बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। सुरेंद्र महतो ने कहा कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो ने की। संचालन प्रखंड सचिव मनोज गोप ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *