झारखंड ने कोरोना खत्म होने का किया एलान ,खुले सभी स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल

0

रांची 25 फरवरी। झारखंड पूरी तरह से अनलॉक हो गया है।स्कूल को सभी जिलों में खोलने का निर्णय हुआ है।सभी कक्षाएं संचालित होंगी। 7 मार्च से स्कूल खुल जाएंगे।कोरोना संक्रमण के लगभग खत्म होने की स्थिति में ये निर्णय हुए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक में यह निर्णय हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक हुई। आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्क, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल से सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि बाजार देर रात यानी पहले की तरह खुल सकेंगे। पहले यह रात 8 बजे तक ही था। सिनेमा हॉल भी पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे। लेकिन मेरा, प्रदर्शनी और जुलूस पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। शादी विवाह के कार्यक्रम में अधिकतम संख्या 200 से बढ़ा कर 500 कर दी गई है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *