बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ जवान की हत्या की

0

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 25 फरवरी (हि.स.)। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी मार्ग में नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने गुरुवार रात छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की 22 वीं बटालियन के जवान अर्जुन कुडियम की हत्या कर दी। इसके बाद शव को मार्ग पर फेंक दिया। अर्जुन धनोरा के रहने वाले थे। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि शव के पास नक्सलियों ने पर्चे फेंके। इस पर्चे में जवान अर्जुन पर ग्रामीणों की हत्या और लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही धमकी दी गई है कि जो भी जनता का दुश्मन बनेगा उसका यही हश्र होगा।

एसपी कमलोचन कश्यप के मुताबिक सीएफ जवान अर्जुन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए वह मेडिकल लीव पर था। उसकी पोस्टिंग बीजापुर पुलिस लाइन में थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *