हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन

0

हजारीबाग, 24 फरवरी (हि.स.)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को मटवारी स्थित होटल श्रीविनायक में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बिहार के डॉ संतोष कुमार लघु सिंचाई जल संसाधन/अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग बिहार सरकार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी फ़ैज़ आशिक सिद्दीकी के साथ नंदलाल मांझी, शंकर महतो मौजूद थे।

इस अवसर पर उतरी छोटानागपुर जिला के जिला अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ सेंकडो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अल्पसंख्यक प्रभारी मो शहाबुद्दीन, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी महेश कुमार साव, जिला अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, सचिव राजेंद्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष शमी अहमद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक महबूब आलम, प्रमण्डलिय प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद, सह प्रभारी मनोज कुमार और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना देवी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *