पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि करेगी केन्द्र सरकार: राजीव शुक्ला

0

लखनऊ, 24 फरवरी(हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव शुक्ला ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि केन्द्र की सरकार यूपी विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि करेगी।
कहाकि विश्व बाजार के बारे में देखे तो डॉलर के दाम में जब वृद्धि हुई थी तो कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने 68 रूपये में पेट्रोल उपलब्ध कराया था। सरकार ने स्वयं महंगाई का भार उठाया था। इस सरकार में महंगाई अनियंत्रित है। इनकी नीतियों के कारण जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज गोबर से लाभ की बात कर रहे हैं तो छत्तीसगढ़ की सरकार तो गोबर से लाभ दे ही रही है। राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल करने की बात की गयी और कर दिया गया। यूपी में सरकार बनी तो पुरानी पेंशन की बहाली यहां भी होगी।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद द्वारा निर्मित हुए तीन गीतों को लांच किया है। प्रेस वार्ता में तीनों गीतों को स्क्रीन पर सुनाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *