-कहा, सरकार बनते ही एक माह में करेंगे पुलिस ग्रेड-पे का समाधान

0

नैनीताल, 24 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह अचानक नैनीताल पहुंचे और यहां नगर के अतिप्राचीन पाषाण देवी और नगर की आराध्य देवी माता नयना देवी के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि ईश्वर में उनकी अगाध आस्था है। ईश्वर की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता है।
मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा की 60 सीटों के लक्ष्य के साथ जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि भू-कानून के मुद्दे को शीघ्र ही पूर्व में बनी समिति के जरिए समाधान करने और पुलिस कर्मियों के ग्रेड-पे के मुद्दे का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के एक माह के भीतर इस समस्या का समाधान और पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे पर व्यापक मंथन के बाद निर्णय लिया जाएगा। पार्टी में भितरघात के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित पार्टी है।
बताया गया कि सीएम धामी चंपावत में हुई मैक्स दुर्घटना के हताहतों व उनके परिवारों से मिलने के बाद बुधवार शाम हल्द्वानी आ गए थे और वहां इसी दुर्घटना के एसटीएच में भर्ती दो मरीजों की कुशलक्षेम जानने व रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद सुबह घोड़ाखाल स्थित न्यायदेवता-ग्वेल के मंदिर में दर्शन किए और यहां से मुख्यालय आकर पहले पाषाण देवी और फिर नयना देवी मंदिर में शीष नवाए व शिवार्चन किया। मंदिर में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की व फोटो खिंचवाए। एक बच्ची को उन्होंने सस्नेह गोद में उठाकर दुलारा भी। यहां के बाद वह काशीपुर होते हुए देहरादून के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान उनके साथ भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक सरिता आर्य, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य, अनिल कपूर ‘डब्बू’, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, पूरन मेहरा, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्मी, उमेश गड़िया व मोहित रौतेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *