रामायण काल में लंकेश और आज सपा है ‘दंगेश’: योगी

0

-मुख्यमंत्री ने कहा,सपा ने दंगों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए, हर दंगाई को छोड़ दिए
बहराइच, 22 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी का नया नामकरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण काल में आतंक का एक नाम लंकेश था। आधुनिक भारत में उत्तर प्रदेश की धरती पर आतंक का पर्याय बने राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी का नाम है। इसलिए इनका नाम आज से दंगेश हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समाजवादी पार्टी है, जो परिवारवादी है। अब तो इसका नया नाम होना चाहिए। रामायण में आप लोगों ने लंकेश का एक नाम सुना होगा। इसका नाम है दंगेश। इसका आज से यह नया नाम दंगेश हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने सरकार में रहते हुए दंगों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। नाम लिए बगैर कहा कि उप्र में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब इन्होंने दंगाइयों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की। कार्रवाई की बात छोड़िए, दंगाइयों को सम्मानित करने का भी काम किया। यह लोग जब सत्ता में आए थे ,तो वृद्धजन की पेंशन रोक दी। विधवा और दिव्यांग जन की पेंशन को भी रोक दिया। इन्होंने समाजवादी पार्टी के छंटे-छंटाए गैंगस्टर को पेंशन देने का काम किया था। इसलिए इन्हें सत्ता में आने से हर हाल में रोकना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *