नई दिल्ली में ‘प्रेस्टिजियस वुमन अवार्ड-2022’ से सम्मानित हुईं नैनीताल की आशा शर्मा

0

नैनीताल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। नगर की महिलाओं के छाती के कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करने वाली संस्था ‘आशा फाउंडेशन’ की अध्यक्ष आशा शर्मा को दिल्ली में नॉर्थ कैंपस के प्रसिद्ध हंसराज कॉलेज में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए लायंस क्लब दिल्ली वेज द्वारा ‘प्रेस्टिजियस वुमन अवार्ड-2022’ से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को पाकर हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती शर्मा ने पुरस्कार को अपने परिवार और समाज की सभी महिलाओं को समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि वह उनके पति अनिल शर्मा और अपने बेटों की वजह से ही इस कार्य में आगे कदम बढ़ा पा रही हैं। अगर परिवार साथ हो तो महिलाएं किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकती हैं। इतने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में सम्मान पाना किसी नेमत से कम नहीं है। उन्हें यह पुरस्कार देश के विभिन्न शहरों से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली लगभग 100 महिलाओं के साथ उनके योगदान को देखते हुए दिया गया है। इस दौरान श्रीमती शर्मा द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के लिए दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में लगाई गई चित्रों की प्रदर्शनी को भी सराहा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *