जेल-बेल से शुरू हुआ अखिलेश का सफर, आतंकियों को सरपरस्ती देने तक पहुंचा : अनुराग ठाकुर

0

– केंद्रीय मंत्री ने बताया अखिलेश के चार यार गुंडा, माफिया, अपराधी और भ्रष्टाचार
लखनऊ, 22 फरवरी (हि. स.)। केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जेल और बेल के साथ शुरू हुई पहली सूची आतंकियों को सरपरस्ती देने तक पहुंच गई है। अखिलेश यादव के चार यार, गुंडा अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि अखिलेश इन्हें पूरा संरक्षण देते हैं। इन मुद्दों पर सवाल करने से अखिलेश यादव कभी जवाब नहीं देते। वह चुप्पी साध लेते हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथे चरण की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव से कई सवाल किए। उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह चुप रहे।
ठाकुर ने कहा कि पहले चरण की उनकी सूची आई। उस सूची में अपराधियों का बोलबाला था। उसमें कई जेल में तो कई बेल पर थे। हमने सवाल किया। अखिलेश यादव चुप रहे। उनकी सूची रुक गयी। उन्नाव में दलित बेटी की मां का अपमान किया। बाद में उस दलित बेटी की लाश मिली। अखिलेश से सवाल किया गया, वह चुप रहे। आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने की बात पर भी अखिलेश यादव चुप हैं। रंगेश और अखिलेश का खेल देश को नुकसान पहुंचा रहा है। जेल और बेल का खेल सामने आया है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश तेरे चार यार गुंडा अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचार। अखिलेश यादव फिर चुप। क्या अखिलेश यादव किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे। मैं यही कहूंगा कि अखिलेश यादव कब बोलेंगे।
आजमगढ़ में शराब कांड पर कहा कि पिछले पांच साल से हमारी सरकार ने गुंडों, माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। सरकार आने के बाद भी हम उसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगा। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को क्या हो गया। उन्हें आतंकवाद का मुद्दा बेकार की बात लगती है। इससे साबित होता है कि वह देश की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *