राम मंदिर का निर्माण करने वालों को वोट दीजिए : योगी आदित्यनाथ

0

-सपा, बसपा और कांग्रेस पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए
अयोध्या ,22 फरवरी (हि. स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बीकापुर के आरडी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरूआत में योगी बोले कि पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का आरंभ रामनगरी अयोध्या से कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप गाय की सुरक्षा करने वालों, राम के मंदिर का निर्माण करने वालों को वोट दीजिए न कि गाय काटने वालों को।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन गया है तो उसका दर्शन करने बबुआ भी आ रहे हैं। योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हम अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे और प्रदेश में 325 सीटों पर विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा सीटें जीतकर मजबूत और दमदार सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इन दलों को विसर्जन कर दीजिए। जब ये आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं तो इन्हें सिर पर ढोने की क्या जरूरत है? इनका विसर्जन करने की जरूरत है।
योगी ने कहा कि सपा की सरकार के समय राम भक्तों पर गोली चली थी। आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर देख रही है। अयोध्या में अगले साल तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। सपा ने सत्ता में आने के बाद आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का पहला निर्णय लिया था। सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। सपा की सरकार की संवेदना आतंकवादियों के प्रति रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *