हिमाचल: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से सात लोगों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

0

ऊना, 22 फ़रवरी (हि.स.)। ऊना जिला के हरोली उपमण्डी क्षेत्र के बाथू की एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से सात मजदूरों की झुलस कर मौत हो गई। हादसे में करीब 12 मज़दूर घायल हुए हैं। घायलों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।
पुलिस व फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने विस्फोट की जांच शुरू कर दी है। घटना से लोगों में काफी दहशत है। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी।
राज्य आपद प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार फैक्टरी में विस्फोट से सात लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। वहीं, दो लोग आंशिक तौर पर घायल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, प्रशासनिक अमला व पुलिस टीम के अलावा बाथू पंचायत प्रधान सुरेखा राणा व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया।
एएसपी प्रवीण धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक पटाखा उद्योग में ब्लास्ट होने से सात कामगारों की मौत हुई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटाखा उद्योग की वैधता की भी जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *