झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द, राज्य निर्वाचन आयोग जुटा तैयारी में

0

रांची 22 फरवरी।राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल-मई के बीच पंचायत चुनाव हो सकता है। मार्च में तारीखों का ऐलान हो सकता है। आयोग तैयारी में जुट गया है। अगर कोरोना संक्रमण नियंत्रण में रहा तो अप्रैल से मई के बीच यह चुनाव तय है। चुनाव के मद्देनजर आयोग ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।आयोग 23 फरवरी से निर्वाची पदाधिकारियों को पत्र भेजकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू कर रहा है।इसको लेकर सरकार ने अपनी अनुशंसा भी आयोग को कई महीने पूर्व ही भेज चुकी है। सरकार के स्तर से बार-बार कहा जा रहा है कि चुनाव कराने की पूरी जवाबदेही निर्वाचन आयोग की है।

कल से शुरू होगा प्रशिक्षण
—————————————-
राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र भेजा है जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजन करने का निर्देश दिया है। यह प्रशिक्षण 23, 24 और 25 फरवरी को होगा।

प्रशिक्षण का शेड्यूल
————————————
23 फरवरी : गढ़वा, पलामू, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका।

24 फरवरी : लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो एवं सिमडेगा।

25 फरवरी : रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा एवं पूर्वी सिंहभूम।

राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी से स्पष्ट होता है कि झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द होंगे।विपक्ष राज्य सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगाता रहा है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *