उन्नाव में मृतक दलित युवती के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी

0

उन्नाव, 21 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को उन्नाव में मृत दलित लड़की के परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्नाव पीड़िता के परिवार के साथ है और उसको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह के पक्ष में प्रचार किया और जिताने की अपील की।

उन्नाव में रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव ने लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की सबसे शक्तिशाली तस्वीर पेश की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। भाजपा विधायक ने सत्ता के बल पर आशा सिंह की बेटी के साथ अत्याचार किया। आज आशा सिंह लड़की हूं लड़ सकती हूं विचार के झंडे तले सत्ता का दावा ठोंक रही है। अपने संघर्षों की शान पर अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं।

रोड शो के बाद प्रियंका गांधी उन्नाव में कांशीराम कॉलोनी में बलात्कार पीड़िता मृत दलित युवती के परिजनों से मिलने पहुंचीं। सपा सरकार में पूर्व मंत्री के बेटे ने दलित लड़की की बलात्कार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाता रहा, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। अभी तक मात्र गुमशुदगी की धाराओं में केस दर्ज किया है। कांग्रेस महासचिव ने परिजनों को कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने और राजनीतिक रूप से आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। कहा हम न्याय की लड़ाई में पूरी तरह आपके साथ हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *