सपा-बसपा ने पिछले 30 सालों से डराकर वोट लिया : ओवैसी

0


-हमारे कौम के हक में हो और जो दंगे-फसाद रोकने में सक्षम हो, उन्हें करें वो
सुलतानपुर , 21 फरवरी (हि.स.)। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मौलाना कल्बे जव्वाद को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन दलालों से बचो जो लखनऊ और दिल्ली में बैठकर आपके वटों का सौदा करते हैं। हमारा कहना यही है कि जो हमारे कौम के हक में हो और जो दंगे-फसाद रोकने में सक्षम हो, उन्हें वोट दिया जाए। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा आपको पिछले 30 सालों से डराकर वोट लेती आयी है।
नगर के खुर्शीद क्लब के मैदान पर पार्टी प्रत्याशी अकरम बेग के समर्थन में सोमवार को जनसभा को सम्बोधित करते हुए ओवैसी ने नाम लिए बिना मौलाना कल्बे जव्वाद को निशाने पर लिया। कहा कि सपा-बसपा 2014, 2017 और 2019 में भाजपा को नहीं हरा पाए। मुझे मोदी-योगी का डर न दिखाओ, मैं किसी से डरने वाला नहीं। हिजाब का मसला मेरा आपका है लेकिन इस मसले पर सपा-बसपा अपना मुंह तक नहीं खोलते।
ओवैसी ने योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ गर्मी की बात करते हैं, सर्दी की बात करते हैं। अजीब मामला है यह कहते हैं मई-जून में बर्फ निकाल दूंगा। अरे क्या आप मौसम वैज्ञानिक हैं। आपने सपा-बसपा को वोट दिया, जिसका नतीजा निकला आपकी पीठ पर खंजर मारा गया। आपके बच्चों को शिक्षा नहीं मिली, रोजगार नहीं मिला, गरीबी हमारा मुकद्दर बन गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *