75 वर्ष के बुजुर्ग ने किया प्रेम विवाह, पुत्र ने दी धमकी

0

कांकेर, 21 फरवरी(हि.स.)। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ग्राम हाटकोंगेरा निवासी लखनलाल देवांगन, उम्र 75 वर्ष के एक बुजुर्ग ने 40 वर्ष की महिला मीना देवांगन से लव मैरिज कर अपनी प्रेमिका को घर लेकर आने पर बुजुर्ग लखनलाल के पुत्र दिनेश देवांगन ने हंगामा कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि बुजुर्ग लखनलाल देवांगन को अपनी प्रेमिका को थाने पहुंचना पड़ा, अब इस प्रेमी जोड़े को अपने परिवार से जान का खतरा लग रहा है, ऐसे में उन्होंने सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 साल के एक बुजुर्ग को 40 साल की महिला से इश्क हुआ और विवाह कर उसे वह घर भी लेकर आ गया। इस पर बेटे ने हंगामा मचा दिया। बात इतनी बढ़ी कि बुजुर्ग लखनलाल देवांगन ने अपने पुत्र दिनेश देवांगन के खिलाफ गाली-गलौच करने और धमकाने की शिकायत लेकर थाना पहुंचा। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी 40 साल की प्रेमिका मीना देवांगन के साथ प्रेम विवाह किया है। उसे घर भी ले आया है, लेकिन इस रिश्ते से उनका पुत्र दिनेश देवांगन नाराज है।

बुजुर्ग प्रेमी लखनलाल ने बताया कि 10 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अकेले जीवन यापन कर रहा था, इस उम्र में जिंदगी काटना मुश्किल हो गया, ऐसे में उसने मीना देवांगन से शादी कर ली। वहीं मीना देवांगन का कहना है वह अकेली रहती थी, कम से कम एक सहारा तो मिला है। बताया जा रहा है दोनों के इस शादी को सामाजिक तौर पर मान्यता मिल गई है, लेकिन पुत्र इसके खिलाफ है, इसी के चलते सारा विवाद हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *