स्पेन के खिलाफ आगामी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए भारतीय टीम घोषित

0

नई दिल्ली, 21 फ़रवरी (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने स्पेन के खिलाफ भुवनेश्वर, ओडिशा में होने वाले आगामी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। मैच 26 और 27 फरवरी, 2022 को सप्ताहांत में आयोजित किए जाएंगे। टीम का नेतृत्व गोलकीपर सविता करेंगी, जबकि दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी।
टीम में झारखंड की होनहार युवा फॉरवर्ड संगीता कुमारी नया चेहरा होंगी, जिन्होंने जूनियर भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
स्पेन के खिलाफ डबल हेडर मैच के लिए 22 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:-
गोलकीपर : सविता, बिच्छु देवी खरीबाम, और रजनी एतिमारपू।
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी।
मिडफील्डर : निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर और नमिता टोप्पो।
फॉरवर्ड : वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी और राजविंदर कौर।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजूर और ऐश्वर्या राजेश चौहान।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *