हरीश रावत की नींबू पार्टी पर भाजपा प्रवक्ता ने की टिप्पणी

0

देहरादून, 21 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल ने हरीश रावत की नींबू पार्टी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस कंपेन कमेटी के चेयरमैन हरीश रावत की नींबू पार्टी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव हेतु मतदान को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हार के डर से जी मिचला रहा है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हरीश रावत नींबू चटा कर उनका इलाज करने का प्रयास कर रहे हैं किंतु उनकी यह बीमारी इतनी साधारण नहीं है। केवल नींबू चटाने से उसका इलाज हो जाए। इसके लिये उन्हें लम्बे इलाज और कई आपरेशन कराने पड़ेंगे जिसका सामर्थ्य उनमें नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *