झारखंड कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से
गिरिडीह 20 फरवरी। झारखंड कांग्रेस का चिंतन शिविर गिरिडीह जिले के मधुबन में शुरू हो गया है।यह तीन दिनों तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा।
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम राजेश ठाकुर कर रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और सह प्रभारी उमंग सिंघार आए हुए
हैं।
इस चिंतन शिविर में खासतौर पर भाषा को लेकर विशेष मंत्रणा होगी। भोजपुरी और मगही भाषा को जिला स्तरीय पदों पर नियुक्ति परीक्षा की सूची से बाहर करने पर सभी से मंत्रणा होगी।सह प्रभारी उमंग सिंघार ने यह बात कही है। सभी से इस मुद्दे पर विचार लिए जाएंगे।
प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि इस चिंतन शिविर में सरकार के कामकाज की भी समीक्षा होगी। चूंकि कांग्रेस गठबंधन सरकार में साझीदार है इसलिए यह देखा जाएगा कि कैसा काम हो रहा है।
कांग्रेस आलाकमान ने पिछले दिनों प्रदेश इकाई को यह निर्देश दिया था कि विधानसभा चुनाव में किए गए वादों पर काम होना चाहिए।यह प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस चिंतन शिविर में कांग्रेस के सांसद, विधायक, मंत्री, पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।
सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।