समाजवादी पार्टी छोड़कर कई नेता भाजपा में शामिल
-हम सभी मिलकर शहर पश्चिमी का निर्माण करेंगे : सिद्धार्थ नाथ सिंह
प्रयागराज, 19 फरवरी (हि.स.)। शहर पश्चिमी के भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के राजापुर निज आवास पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर शहर पश्चिमी भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। हम सभी मिलकर विकास युक्त, भय मुक्त शहर पश्चिमी का निर्माण करेंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सपा के शहर पश्चिमी अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल, विधानसभा सचिव सुरेश कुशवाहा एवं सचिन सिंह पटेल, अमित अग्रहरी वार्ड अध्यक्ष राजरूपपुर, दीपू सिंह सेक्टर प्रभारी आप आदि को भाजपा का अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर भाजपा में शामिल कर स्वागत किया।इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अरुण दुबे एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।