मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ्य अब बेहतर

0

शिमला, 19 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ्य अब बेहतर है और उन्होंने जल्द प्रदेश में वापिस लौटने व कामकाज शुरू करने की बात कही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर अपने स्वास्थ्य के बारे में ये जानकारी दी है। सीने में दर्द की शिकायत के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पिछले कल शुक्रवार को अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर शिमला से दिल्ली पहुंचे और एम्स में भर्ती हुए।
मुख्यमंत्री जयराम ने फेसबुक पर लिखा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते मैं एम्स दिल्ली में डॉक्टरों की देखरेख में हूं। अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं तथा चिंता की कोई बात नहीं हैं। आपके मंगल संदेश मिल रहे है, आप सभी का आभार।
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि आपकी शुभकामनाओं और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होकर आपकी और प्रदेश की सेवा में जुट जाऊंगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में हल्की दर्द हो रही थी। इस पर उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आइजीएमसी लाया गया, जहां कार्डियोलॉजी विभाग में उनका चैकअप हुआ और टैस्ट हुए, जिनकी रिपोर्ट सामान्य बताई गई है। आइजीएमसी के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए देर शाम एम्स पहुंचे। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने से उनके प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *