योगी जी मुख्यमंत्री की शपथ लें तो एक पुष्प बख्शी का तालाब का हो- योगेश शुक्ला

0

लखनऊ, 19 फरवरी(हि.स.)। बख्शी का तालाब के भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला ने कहा कि मैं चाहता हूं कि योगी जी मुख्यमंत्री तो बन ही रहे हैं , योगी जी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लें तो उसमें एक कमल पुष्प मेरे बख्शी का तालाब का भी हो।
शनिवार को बक्शी का तालाब में खंड चार के गोहनांकलां गांव में मतदान की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला ने कहा कि जब 23 तारीख को आप लोग घर से निकल कर मतदान कीजिए। योगेश शुक्ला के लिए नहीं, अपने भाई के लिए अपना मत दीजिए।उन्होंने ग्रामीण जनता के सम्मुख कहा कि आप मुझे जिताइये, मैं सेवक के रूप में आप के बीच मौजूद रहूंगा। चुनाव के बाद मैं आप के बीच आऊंगा, ये जगह छोटी है। मैं आपके बीच चाय पीऊंगा, आप की समस्याओं को सुनूंगा। उसका निवारण कराऊंगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि माताओं-बहनों से निवेदन है कि मतदान वाले दिन अपने घरों के पुरुषों को मतदान के लिए भेजें औरमतदान करने के बाद ही जलपान और भोजन की व्यवस्था करें। जिससे घर का पूरा मत पड़ सके।
ग्रामीण क्षेत्र में घूमते हुए भाजपा प्रत्याशी ने वृद्ध मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं से निवेदन किया। जिससे वृद्ध मतदाताओं को भी उनके मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिले।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *