शहीदों के परिजनों को सरकार हर संभव मदद देगी: हेमंत सोरेन

0

रांची 19 फरवरी। झारखंड जगुआर का स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।यह 14 वां स्थापना दिवस समारोह था।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत ने इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शहीदों के परिजनों को हर तरह की सुविधा देगी। सरकार उनकी जरूरतों को समझती है।
इस मौके पर झारखंड जगुआर के जवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और तालियां बटोरीं।
मुख्यमंत्री ने इस कौशल की तारीफ की। झारखंड जगुआर के अबतक 21 जवान और अधिकारी शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।
झारखंड जगुआर का स्थापना आंध्र प्रदेश के ग्रे हंड की तर्ज पर किया गया था। नक्सलियों के खिलाफ यह संगठन काफी कारगर रहा है।इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *