भोजपुर में हिन्दू संगठनों में धुर्वीकरण, भाजपा-सपा में मुकाबला

0

फर्रुखाबाद, 19 फरवरी (हि.स.)। फर्रुखाबाद जिले की चार विधान सभाओं में 20 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। जिले की चारों विधान सभाओं में इस माह यज्ञ में आहुति देने के लिए मतदाता बेताब हैं। भोजपुर विधान सभा में इस बार सभी हिन्दू संगठन मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने जा रहे है।यहां मुस्लिम दो भागों में विभाजित हो गया है।

भोजपुर विधान सभा में भाजपा से नागेन्द्र सिंह राठौर ओर सपा से अरशद जमाल सिद्दीकी के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए सभी हिन्दू संगठन लामबन्द हो गए हैं। जब कि मुस्लिम वोटों में ओवैसी का उम्मीदवार सेंधमारी कर रहा है। इस विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद हिन्दू मतदाता एक हो गया है। यहां यादव जाती के मतदाता भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने को बेताब है।

इस विधान सभा में ठाकुर, ब्राह्मण, लोधी, शाक्य तथा भुर्जी नाई तथा अन्य छिटका जाती का मतदाता भाजपा के खेमे में जाता नजर आ रहा है। सपा उम्मीदवार अरशद के उपेक्षात्मक रवैया की वजह यादव जाति के मतदाता भी भाजपा की झोली में जाते नजर आ रहे है। भाजपा उम्मीदवार नागेन्द्र सिंह राठौर का कहना है कि वह अपने जीते जी हिन्दुओं की उपेक्षा नहीं होने देंगे। हर वर्ग हर जाति को न्याय दिलाने के लिए वह सदैव तैयार रहेंगे।

बताते चलें कि, भोज पुर विधान सभा क्षेत्र में थाना कमालगंज ओर जहानगंज क्षेत्र में सर्वाधिक गोवंश की हत्याएं होती है। यहां हर मुस्लिम गांव में अवैध बूचड़ खाने चलते है। जिसको लेकर कई बार दोनों समुदाय आमने सामने आ चुके हैं। गाय, गंगा, गायत्री ओर गीता की रक्षा के लिए यहां का हिन्दू एक जुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *