महिला को जिंदा जलाकर मारने के मामले में सरपंच सहित 52 नामजद,20 गिरफ्तार

0

नवादा ,19 फरवरी (हि.स.)।जिले में रजौली थाना क्षेत्र के सवैया टांड चटकरी गांव के टोला जरलहीया गांव की महिला को डायन बताकर हत्या के मामले में मृतक महिला के पति महेश सिंह ने थाने में अपने बयान दर्ज कराते हुए अपनी पत्नी की बेरहमी से किए गए हत्या के मामले में गांव के सरपंच प्रयाग सिंह समेत 52 नामजद और 15 से 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

शनिवार को दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने गोहियाडीह गांव में छापेमारी कर 13 महिला और 7 पुरुष को गिरफ्तार किया है। जिसमे पिंटू साव, रमेश सिंह, पिंटू कुमार सिंह, पुनीत सिंह, रामेश्वर सिंह, योगेंद्र कुमार, नरेश कुमार, संजू देवी, परमेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, सुकरी देवी, मंती देवी, रिंकू देवी, अनीता देवी, देवंती देवी, मघिया देवी, सावित्री देवी, उमा देवी और अंजू देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त गोहियाडीह के रहने वाले हैं,अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास में लगी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि टाइम बता कर महिला के शरीर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया गया था जिससे तड़प कर उसकी मौत हो गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *