अयोध्या: गोसाईगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी अभय सिंह की हुई गिरफ्तारी

0

-शुक्रवार को भाजपा समर्थकों से हुई थी भिड़ंत
अयोध्या, 19 फरवरी (हि.स.)। जिले के गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थकों में शुक्रवार की रात जमकर बवाल हुआ। यह विवाद महाराजगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों पक्षों के समर्थकों की गाड़ियों के आमने-सामने होने के बाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी थी।
शनिवार सुबह पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी अभय सिंह को सुबह 4 बजे उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के समय अभय सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों ने ही हमला किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *