चुनावी जंग में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने संभाला मोर्चा

0

-देश के सम्मान व प्रदेश के उत्थान के लिए मतदान के लिए कर रहीं अपील
लखनऊ, 19 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने-अपने पाले में करने के लिए जोर आजमाइस कर रही हैं। लोक जागरण मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद जैसी संस्थाएं भी राष्ट्रहित में मतदान की अपील मतदाताओं से कर रही हैं। वहीं मातृ शक्तियों ने भी चुनावी जंग में पूरी ताकत झोंक दी है।
राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी व वीरांगना वाहिनी की बहनें घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रही हैं। वह घरों में जाकर महिलाओं को समझा रही हैं हमें ऐसी सरकार का चुनाव करना है जिनकी सरकार में महिलाएं दिन में भी अकेले निकलने में सुरक्षित महसूस कर सकें।
राष्ट्र सेविका समिति अवध प्रान्त की प्रान्त संयोजिका यशोधरा ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि चाहे राम मंदिर का विषय हो या अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो या गौ हत्या पर रोक लगानी की बात हो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। इसलिए राष्ट्र सेविका समिति की बहनें घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि हम लोग लोक जागरण मंच द्वाारा प्रकाशित पत्रक भी घर पहुंचा रहे हैं। इस पत्रक के माध्यम से ‘मेरा मतदान देश का सम्मान और उत्तर प्रदेश के उत्थान’ के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।
राष्ट्र सेविका समिति की बहनें भाजपा सरकार द्वारा हिन्दुत्व व महिलाओं के हित में किये गये कार्यों को घर-घर जाकर माताओं बहनों को बता रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *