झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस HEC के पुनरुद्धार के प्रति गंभीर

0

रांची 19 फरवरी। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडेय से मुलाकात कर रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन यानी HEC की स्थिति की जानकारी दी।

एच ई सी की माली स्थिति पर चर्चा करते हुए इसके पुनरुद्धार की जरूरत बताई। केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने राज्यपाल रमेश बैस को आश्वासन दिया कि एच ई सी बंद नहीं होगी। इसके पुनरुद्धार के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार हो रहा है।
राज्यपाल रमेश बैस ने पिछले दिनों एच ई सी गये थे। वहां उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे जल्द इसके पुनरुद्धार के बारे में केंद्रीय मंत्री से बात करेंगे।ऐसे संकेत हैं कि एच ई सी के पुनरुद्धार पर काम हो सकता है।इसे किसी दूसरे सरकारी संस्थान से जोड़ा जा सकता है। पिछले दिनों रांची के सांसद संजय सेठ ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर एच ई सी के पुनरुद्धार पर चर्चा की थी। संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय से भी मुलाकात की थी।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *