भोजपुरी और मगही को सरकार ने क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाया

0

रांची 18 फरवरी। झारखंड सरकार ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर के पदों पर नियुक्ति के जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची कोई संशोधित किया है। धनबाद और बोकारो से भोजपुरी और मगही को हटा दिया गया है।

पिछले 24 दिसंबर 2021 को प्रकाशित अधिसूचना को संशोधित कर दिया है।अब जो सूची दी गई है उसी के आधार पर जिला स्तरीय पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे।
ताजा अधिसूचना के अनुसार मगही और भोजपुरी को धनबाद और बोकारो की जिला स्तरीय क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटा दिया गया है।इसको लेकर कई संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने सबसे पहले यह मांग की थी। मुख्यमंत्री से भी मिलकर भोजपुरी और मैगी को सूची से हटाने की मांग की थी। जगरनाथ महतो ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *