समाजवादी का कमांडर करहल से हो रहा लड़ाई से बाहर : योगी आदित्यनाथ

0

– पिछले पांच साल में एक भी नहीं हुआ दंगा, न ही लगा कर्फ्यू

कानपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचकर कल्याणपुर विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार नीलिमा कटियार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं अभी औरैया के करहल में प्रचार करने गया था तो मुझे पता चला कि समाजवादी का कमांडर लड़ाई से बाहर हो गया है। ऐसे में आप लोग विचार करिये कि बाकी जगहों पर तो भाजपा की पहले ही जीत चुकी है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है और भ्रष्टाचारियों और लूट खसोट करने वालों को जनता पूरी तरह से नाकारने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम पांच साल के अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ आपके पास आएं हैं। पिछले पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और न ही कर्फ्यू लगा। कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकल रही है। पांच साल में 45 लाख 50 हजार गरीबों को एक एक आवास उपलब्ध कराया है। प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा और अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश बनाया। आज बहनें व महिलाएं खुलेआम सड़कों पर चल रही हैं। करहल का चुनाव इस बार जमानत जब्त करने वाला होगा और सपा का कमांडर ही लड़ाई से बाहर जा चुका है। इससे आप लोग समझ लीजिये कि बाकी जगहों पर भाजपा पहले ही जीत चुकी है।

भाजपा सरकार आने से उत्तर प्रदेश से तुष्टिकरण की राजनीति गायब हो गई। भाजपा ने जो संकल्प लिया था वह शत प्रतिशत पूरा किया। हम कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और आज बन रहा है। 2023 में जब भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा तब 500 वर्ष तक की पीढ़ियां देखगी। राम मंदिर के भक्तों पर गोली चलाने वाले कभी मंदिर नहीं बनवाते। पहले बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं मिलती थी और आज उनको किसी प्रकार का डर नहीं है। पिछली सरकार में बिजली नहीं मिलती थी और आज 24 घंटे बिजली मिल रही है। कोरोना में विश्व में मौते हुई लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश मे मौते नहीं होने दी। फ्री वैक्सीन, फ्री राशन देने का काम किया। कोरोना काल में बेहतर प्रबंधन किया गया जो आपके आशीर्वाद से हुआ। डबल इंजन की सरकार डबल डोज राशन दे रही है। पहले की सरकार में यह पैसा इत्र वाले मित्र के घरों में चल जाता था।

जारी….


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *