धर्म संसद का प्रतिनिधिमण्डल एसएसपी से मिला, सुरक्षा की मांग

0

हरिद्वार, 18 फ़रवरी (हि.स.)। धर्म संसद के संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने सदस्यों की सुरक्षा के संबंध में ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में धर्म संसद के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि को किसी जुबेर नाम के व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी भरे पत्र भेजने की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि पत्र में सभी धर्म संसद के लोगों की सूची बनाकर हत्या करने की धमकी दी गई। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि एक भी हिंदुत्व की बात करने वाला या जिहाद के खिलाफ बोलने वाला नहीं बचेगा। प्रतिनिधिमण्डल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर धर्म संसद के सदस्यों की सुरक्षा का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमण्डल को पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। वार्ता में धर्म संसद कोर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने रुड़की में खनन माफिया द्वारा सागर सिंधु महाराज पर जानलेवा हमले की भी चर्चा की और उनकी सुरक्षा का भी आग्रह किया।
प्रतिनिधिमण्डल में धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि, सागर सिंधु महाराज, विनोद महाराज, कमलेश आनंद महाराज मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *