उत्तराखंड को पहचान दिलाने वाली रहीं हैं स्वर्गीय मनोरमा शर्मा :हरीश रावत

0

देहरादून, 18 फरवरी (हि.स.)। प्रथम महापौर के रूप में देहरादून को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली पूर्व सांसद स्वर्गीय मनोरमा डोबरियाल को उनकी 7वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस अवसर पर वर्चुअल रूप से स्वर्गीय मनोरमा डोबरियाल को याद किया तथा कहा कि प्रथम मेयर के रूप में देहरादून को विश्व पटल में पहचान दिलाने उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

रावत ने कहा कि राज्यसभा की सदस्य रहते हुए भी उन्होंने राज्य के सरोकारों को संसद के अन्दर एक मजबूत आवाज दी थी। कम समय में ही उन्होंने एक अलग पहचान सांसद के रूप में बनाई थी। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि वो मजबूत आवाज आज नहीं रही, उनका अभाव खलता है। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि दिवंगत सांसद के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए वह काम करती रहेंगी। वक्ताओं में अवधेश कौशल, वैध बालेन्दु प्रकाश ने कहा कि दिवंगत सांसद व पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने अपने 40 वर्ष के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। चाहे वह पद पर रही हो न रही हो, कन्हैया लाल पोखरियाल ने उनके साथ विभिन्न अवसर पर किये गये कामों को याद कर भावुक हो गए।

इस अवसर पर जितेन्द्र ड़ड़ोना, मोहन सिंह नेगी, जयकृत कण्डवाल, साधना तिवारी, अनुराधा तिवारी, मीना बिष्ट, रेखा डिंगरा, प्रभात ड़डरियाल, कुलदीप प्रसाद सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *