भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को पुलिस ने बरही जाने से रोका

0

रांची 18 फरवरी। हजारीबाग के बरही में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान भीड़ ने रूपेश पांडे की पीट कर हत्या कर दी थी। भाजपा इसे मॉब लिंचिंग की घटना मानती है।इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग हो रही है।

रुपेश पांडे के श्राद्ध कर्म में भाग लेने सांसद और अध्यक्ष दीपक प्रकाश रांची से बरही जा रहे थे। उन्हें हजारीबाग के चरही में रोक दिया गया। उनके साथ हजारीबाग के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल और अन्य नेता भी थे।
हजारीबाग में प्रशासन ने धारा 144 लगा रखा है।इसी आधार पर पुलिस प्रशासन ने दीपक प्रकाश और अन्य लोगों को आगे जाने से रोक दिया है।
दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया है।एक समुदाय विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है।बरही में भाजपा के किसी नेता को जाने की इजाजत नहीं है।
प्रशासन का तर्क है कि बरही में ऐसे किसी लोगों के जाने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होगी।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *