सब मिलकर समाज की मजबूती के लिए काम करें : कुलदीप बिश्नोई

0

नवनिर्वाचित प्रधान व अन्य को करवाया पदभार ग्रहण
हिसार, 17 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने समाज के लोगों से आह्वान किया है कि वे सब मिलकर समाज की मजबूती के लिए काम करें। मजबूती व एकजुटता से ही समाज आगे बढ़ता है।
कुलदीप बिश्नोई गुरुवार को बिश्नोई मंदिर हिसार में नवचयनित कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश काड़वासरा सहित समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज एकसूत्र में बांधकर सबके सहयोग से समाज हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो साथी चुनाव में पीछे रह गए हैं वो भी निराश न हों और समाज कार्य में सहयोग करें। हम सबको मिलकर समाज की मजबूती के लिए काम करना है। सभा की तरफ से कुलदीप बिश्नोई का पगड़ी, शाल व स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। जगदीश कड़वासरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि सभा समस्त समाज में सहयोग करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *