जमीन विवाद को लेकर थाने का घेराव

0

रांची, 17 फरवरी (हि.स.)। ओरमांझी थाना क्षेत्र में हुए जमीन विवाद के बाद ग्रामीणों ने गुरुवार को थाना का घेराव किया। थाना घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि भू माफियाओं की ओर से सोची समझी साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाते हुए थाना की ओर से लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसके विरोध में गांव के लोगों ने गुरुवार को ओरमांझी थाना का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार संजीत कुमार त्रिवेदी की ओर से ओरमांझी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कई लोगों पर मारपीट और छिनतई का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना की पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों का अलग ही कहना है। उनका आरोप है कि गांव वालों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है, उन्हें जमीन माफिया की ओर से परेशान किया जा रहा है। इसे लेकर उनकी ओर से ओरमांझी थाना का घेराव किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *