निर्दल उम्मीदवार की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ से दलीय उम्मीदवारों के उड़े होश

0

फर्रुखाबाद,17 फरवरी (हि. स.)। हमारे बाबा स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र सिंह व पिता नरेंद्र सिंह यादव ने विधान सभा अमृतपुर की जनता को सदैव अपना परिवार माना है। आप लोगों ने भी अपार स्नेह दिया। बाबा को 6 बार विधायक बनाया। पिता नरेंद्र सिंह को पांच बार विधायक चुना। आज फिर हमारे पिता अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र से निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उन्हें भारी मतों से चुनाव जिताकर विधान सभा भेजना है। यह बात राजेपुर के रामलीला मैदान में विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कही।

चुनावी सभा मे उमड़ी अपार भीड़ से गदगद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि जिस तरह उनके पिता नरेंद्र सिंह यादव को पांच बार चुनाव जिता कर लखनऊ भिजवाया। मुझे जिता कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। आज फिर आप सबके योगदान की जरूरत है।उन्होंने अपने पिता नरेंद्र सिंह यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।

चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए सचिन यादव उर्फ लव ने कहा कि अमृत पुर क्षेत्र की जनता ने परिवार की तरह हमारा साथ दिया। सदा अपार स्नेह दिया है। इस बार आपके स्नेह की महती आवश्यकता है। आज यहां जिस तरह चुनावी सभा मे आप सबने भारी भीड़ के साथ भाग लिया उससे यह महसूस हो गया है कि आपका स्नेह हमारे पिता निर्दल उम्मीदवार नरेंद्र सिंह यादव को भारी मतों से जिता कर विधायक बनाएगा।

इस मौके पर निर्दल उम्मीदवार नरेंद्र सिंह यादव ने मतदाताओं से खचाखच भरे राम लीला मैदान में मतदाताओं को अपनी सेवाओं की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सपा ने जो उनकी उपेक्षा की है। उसका जबाव आप सबको हमें भारी बहुमत से जिताकर देना है। इस क्षेत्र की जनता हमारा परिवार है। हम उनके सुखदुख में साथ है वह हमारे सुख दुख में साथ हैं। उन्होंने यहां उमड़ी मतदाताओं की भीड़ से अपील की कि 20 फरवरी को होने जा रहे मतदान में कप प्लेट पर मुहर लगा कर सत्य की जीत कराये। उन्होंने यहां उमड़ी भीड़ को भरोसा दिलाया कि उनके लिए हमारे दरबाजे चौबीस घण्टे खुले रहेंगे। यहां उमड़े अपार जन समूह ने हाथ उठा कर निर्दल उम्मीदवार नरेंद्र सिंह यादव को जीत का भरोसा दिलाया।

जिला पंचायत सदस्य छोटू यादव ने यहां उमड़ी भीड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपेक्षा की कि आप सबका सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। शिव सिंह यादव सहित लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहे। बताते चले कि निर्दल उम्मीदवार नरेंद्र सिंह यादव की चुनावी सभा में जुटी भीड़ को देख दलीय उम्मीदवारों के होश उड़ गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *