श्रीनगर की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है: धन सिंह रावत

0

देहरादून, 17 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश मुख्यालय आए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का मानना है कि जनता ने जो भरपूर आशीर्वाद दिया है, वह भारतीय जनता पार्टी की जीत का कारण बनेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जन रुझान इस बात का संकेत है कि उसने भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी प्रश्रय देने वाले दलों को नकार दिया है। सीधे-सीधे कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और पदाधिकारी जो वादे कर रहे थे जनता को उन पर विश्वास नहीं था।

श्रीनगर विधानसभा प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में शामिल है। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,07,347 वोटर हैं। इस साल 59.71 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है, जिसमें 54,792 पुरुष मतदाताओं में से 29,016 ने ही अपने मत का प्रयोग किया है। श्रीनगर विधानसभा सीट में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच दिख रहा है। यूकेडी ने भी मतों में सेंधमारी की है। जहां भाजपा की ओर से डॉ. धन सिंह उम्मीदवार है वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दावेदार हैं। इसके कारण श्रीनगर विधानसभा काफी चर्चाओं में है।

डॉ. धन सिंह का कहना है कि जनता को जो आशीर्वाद रहा है वह विरोधियों के पूर्वानुमानों को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में रहेगा। उन्होंने श्रीनगर की जनता का आभार प्रदर्शन किया, जिसने भारी संख्या में मतदान कर भाजपा को जीत की ओर ले जाने का काम किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *